हजारीबाग:
हजारीबाग(Hazaribagh) के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र (Barkata Assembly Constituency) के गोरहर थानाक्षेत्र में यात्रियों से भरी बस दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक,उपचालक सहित एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई है। वहीं करीब 50 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग (Sheikh Bhikhari Hospital Hazaribagh ) रेफर कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से गया जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्रियों से भरी बस पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से गया जा रही थी। बरकट्ठा में गोरहर थाना क्षेत्र के पतितीरी के पास बस जैसे ही पहुंची यहां डायवर्जन पार करने के क्रम में बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी। बस में बैठे एक यात्री ने बताया कि सभी यात्री मेदिनीपुर से गया जा रहे थे, उसी दौरान बस पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी।

फोर लाइन सड़ सिक्स लेन बनाने का काम जारी
पुलिस के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि बिहार चोरदहा तक फोर लाइन सड़ सिक्स लेन बनाने का काम चल रहा है। जिसका निर्माण राजकेशरी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। लजगह-जगह पर बिना सुरक्षा के डायवर्जन बनाया गया है, जो जोखिम भरा है। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना में जान जा रही है। इन घटनाओं को लेकर NHAI को सजग होने की दरकार है ताकि इन कारणों से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।