दुमका:
राजधानी रांची (Ranchi) से दुमका जा रही है रग्बी वातानुकूलित बस (Rugby Air Conditioned Bus) बांसनाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस (Jharkhand Police) मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया है।

बस के पीछे के चक्के की पत्ती टूटी
मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या JH02 AV100 है। बस रांची से दुमका की ओर जा रही थी। रात्रि करीब 2 बजे बस वासनली मोड़ के पास पहुंची। बस की गति तेज रहने के कारण बस के पीछे के चक्के की पत्ती टूट गई जिस कारण चक्का खुल गया। चक्का खुल जाने के कारण बस मौके पर ही पलट गई। घटना के समय बस पर लगभग 15 से 20 यात्री सवार थे। हालांकि, 2 को ही गंभीर चोटें लगी जिसे रात्रि में ही 108 एंबुलेंस से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया परंतु स्थिति गंभीर होने के कारण धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बस को किया कब्जे में
वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। बस के उपचालक अरशद अंसारी ने बताया कि बस पर कुछ यात्री बंगाल तथा कुछ यात्री दुमका जाने के लिए सवार हुए थे। घायलों को छोड़ अन्य यात्रियों को दूसरे बसों से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।