logo

जमशेदपुर ब्रेकिंग : घर का दरवाजा खोल रहे कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घर का दरवाजा खोल रहे कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 जमशेदपुर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने 45 वर्षीय विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नामोटोला कैनाल के पास घटी है। बताया जा रहा है कि विजय अपने घर का दरवाजा खोल रहे थे। तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें विजय को चार गोलियां चलाई। जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का एक युवक से विवाद हुआ था। इस युवक ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे शक किया जा रहा है कि उसी ने ही हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस हत्या की जांच में जुटी है।


 

Tags - Businessman shot dead house Jharkhand News Jharkhand News Update Jharkhand Breaking News