logo

PM मोदी अडानी-अंबानी की पोल खोलकर कांग्रेस का ही काम कर रहे हैं – राजेश ठाकुर 

Rajesh_thakur2.jpeg

रांची
दुमका और राजमहल के नामांकन सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जनता का पूरा रुझान इंडिया गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में है। यहां की सारी सीटें हमारी झोली में जनता देने को तैयार है। जनता अपने मुद्दों को लेकर मुखर है। जनता खुद ही भ्रष्ट्र मोदी सरकार के सामने खड़ी हो गई है। ठाकुर ने कहा, जिस अंबानी और अडानी के भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस लड़ती रही और प्रधानमंत्री उन्हें बचाते रहे उसी की पोल मोदी स्वयं खोल रहे हैं। एक तरह से मोदी कांग्रेस का ही काम कर रहे हैं। कहा, हमारी सरकार ने झारखंड में विकास का काम किया है। राजेश ठाकुर ने कहा, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने विकास की जो गाथा 4 वर्षों में लिखी उसे चंपई सोरेन के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। 

बीजेपी के पास आदिवासियों के लिए कोई सोच नहीं 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विशेष लगाव झारखंड के लोगों से है। न्याय यात्रा के दौरान यहां के लोगों की समस्या से अवगत हुए हैं। यहां के आदिवासियों के बरसों पुरानी चिर परिचित सरना धर्म कोड की मांग को पूरा करने का वादा किया है। उसे कांग्रेस की घोषणा पत्र में जगह भी दी गई है। आपके सामने विकास को चुनने का बेहतरीन अवसर और विकल्प मौजूद है। इस अवसर को हाथ से न जाने दें। मोदी-शाह की जोड़ी ने देश में अपने धन कुबेर मित्रों को लाभ पहुंचाने की सारी हदें पार कर दी। लेकिन किसानों,गरीबों, आदिवासियों के लिए उनके पास कोई सोच नहीं है।

भ्रष्टाचार के मामलों की हो जांच

इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और झारखंड में सेना की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के साथ ही अनेक संदेहास्पद ज़मीन सौदे के आरोपी विष्णु अग्रवाल के बीच मुलाकात हुई है। इससे भारतीय जनता पार्टी का अवांछित और छिपा हुआ चेहरा फिर से सामने आ गया है। तिर्की ने कहा, बीजेपी खेमें में भ्रष्टाचार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तिर्की ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार के जितने भी मामले सामने आये हैं उन सभी की गहराई से और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिये। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rajesh ThakurAdaniAmbani Jharkhand Newscongress