द फॉलोअप, रांची
राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 27 मई को दिन के चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय होने की संभावना है। इसमें भाषा विवाद को लेकर मंत्रियों की विशेष समिति की अनुशंसा पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
