logo

27 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक

27 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक

द फॉलोअप डेस्क, रांची
Jharkhand Cabinet News: राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 27 अक्तूबर को दिन के 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कैक्ष में होगी। लंबे अरसे के बाद होने जा रही कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी मिलने की संभावना है। मालूम हो कि लगातार दो बार कैबिनेट की बैठक स्थगित की गयी थी। पहली बार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत के बाद और दूसरी बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बहुत खराब हो जाने के कारण। दोनों बार अंतिम समय में कैबिनेट की बैठक स्थगित की गयी थी।

Tags - Jharkhand Cabinet October 27 meeting Hemant government