रांची
राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को दिन के तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कैबिनेट की यह बैठक लगभग एक महीने बाद होने जा रही है। पिछली बैठक 12 मार्च को हुई थी। नये वित्त वर्ष में कई नयी योजनाओं को इस बैठक में स्वीकृति दिए जाने की संभावना है।
