logo

Ranchi : 41 के हुए कैप्टन कूल, लंदन में मना रहें जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने साझा की तस्वीरें

dhoni_bday1.jpg

डेस्कः
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। कैप्टन कूल इस बार देश से दूर लंदन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलेब्रेशन का फोटोज शेयर किया है। जिसमें माही तीन केक काटते दिख रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक बज रहा है। 


41 फीट ऊंचा कटआउट 
41वें जन्मदिन से पहले आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एमएस धोनी को सम्मान देते हुए 41 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया गया है। फैंस कई दिन पहले से ही उनका जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे है।  रांची के राजकुमार भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास हैं।

 
अलग मुकाम हासिल किया है
बता दें कि धोनी अकेले ऐसे कप्तान रहे हैं जिनके अंदर ृ में टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसमें साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे विश्वकप और साल 2013 की चैंपियन्स ट्रॉफी शामिल है। टेस्ट मैचों में भी धोनी ने भारत की टीम को नंबर वन बनाया। श्रीलंका को हराकर नवंबर 2009 में धोनी की टीम टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी। इसके बाद अगले 21 महीनों तक यानी अगस्त 2011 तक इंडियन टीम टेस्ट में नंबर वन की सीट पर काबिज रही।