logo

धोनी के सम्मान में 2400 KM की साइकिल यात्रा पर निकले कैप्टन गौरव तनेजा, रांची में करेंगे समापन 

GAURAV1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन इससे उनके फैनबेस में कोई कमी नहीं आई है। हर दिन फैंस के अंदर उनके लिए सम्मान और प्यार बढ़ता ही जा रहा है। उनके सम्मान में एक फैन जो कि जाने माने युट्यूबर हैं वह इनदिनों 2400 km की साइकिल यात्रा पर निकलें है। नाम है कैप्टन गौरव तनेजा। दरअसल पिछले दिनों धोनी के बयान के सामने आने से यह कयासबाजी शुरू हो गई है कि धोनी इस बार अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे है। इसलिए वो जिस भी मैदान में पहुंच रहे है वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ी उमड़ पड़ती है और चारो तरफ सिर्फ येलो जर्सी ही नजर आती है। इसलिए गौरव तनेजा ने भी 26 अप्रैल से यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के जरिए धोनी के प्रति उनके दिल में बसे सम्मान को व्यक्त करना चाहते हैं। इस साइकिल यात्रा में वो दिल्ली से जयपुर, कोटा, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद और चेन्नई के साथ ही 6 शहरों में लगभग 18 दिन तक रहेंगे। इसकी कुल दूरी करीब 2400 किमी होगी। उनके साथ एमएस धोनी की तस्वीर वाला एक ट्रक सभी शहरों में यात्रा कर रहा है। कैप्टन गौरव तनेजा और उनकी टीम द्वारा सभी 6 शहरों में आयोजित मीट-अप के दौरान #देशकाधोनी नाम के बड़े ड्रॉप-बॉक्स भी रखे जाएंगे। जहां लोग अपने संदेश और शुभकामनाएं देंगे।

 
6 मई को होगी नागपुर में बैठक 
जानकारी के मुताबकि धोनी के लिए 06 मई को नागपुर में एक भव्य बैठक भी होने वाली है। इसमें महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो सकते हैं। तनेजा इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के आगामी मैच के दौरान 14 मई को चेन्नई पहुंचेंगे। इस भव्य साइकिल यात्रा का समापन रांची में होगा। बता दें कि गौरव तनेजा फ्लाइंग बीस्ट के नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को सम्मान देने के लिए 'देश का धोनी' नाम से अभियान चलाया है। गौरव तनेजा ने इस अभियान को चलाने का फैसला महेन्द्र सिंह धोनी के रिटायर होने के निर्णय पर लिया। गौरव विभिन्न शहरों में धोनी के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। वह पेशे से पायलट हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर के ग्रेजुएशन किया है।