logo

Ranchi : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार रेलवे ट्रैक पर गिरी, 4 लोग जख्मी 

rail.jpg

रांचीः 

बिरसा चौक रेलवे ब्रिज पर देर रात दुर्घटना हो गयी है। एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज के नीचे जा गिरी है। बताया जा रहा है कि कार बेहद स्पीड में था जिस वजह से यह घटना हुई। कार में सवार चार लोग जख्मी हो गये हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना देर रात 2:30 बजे  के आस-पास की बताई जा रही है। 


घायलों को अस्पताल भेजा 
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के मालगाड़ी से घसीटते हुए पुल के इस तरफ से दूसरी तरफ ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।  इधर रेलवे ट्रैक से कार हटाया जा रहा है। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि घटना कैसे घटी, कहीं कार में सवार लोगों ने नशा तो नहीं किया था। पुलिस जांच में जुटी है