logo

बोकारो : धर्म छिपाकर कर रहा था शादी, खुद को बताता था पुलिस..तभी आया कहानी में ट्विस्ट

JIHAD.jpg

बोकारोः 
हरला थाना क्षेत्र में एक विवाह लगभग संपन्न नहीं होने वाला था लेकिन उससे पहले पुलिस की एंट्री हो गई और शादी रुक गई। दूल्हा ढोल बाजा और बाराती के साथ पहुंचा था। जयमाला भी संपन्न हो गया था। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि दुल्हन नाबालिग है। पुलिस वरमाला स्टेज तक पहुंची तो कहानी में ट्विस्ट आया। पुलिस को देखते ही दूल्हा फरार हो गया। जबकि पुलिस दुल्हन के मामले की जांच के लिए पहुंची थी। दूल्हा के फरार होते ही लोगों को शक हुआ कि आखिर दूल्हा क्यों भाग गया पुलिस को देखते ही। इसके बाद घर वालों ने दूल्हे की तस्वीर पुलिस को दिखाई तो पता चला कि उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है। जानकारी मिली कि वह दूसरे धर्म का है और धर्म छुपा कर लड़की से शादी कर रहा था। इसलिए पुलिस को देखते ही फरार हो गया। हालांकि दूल्हे की कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। कार में पुलिस ने पुलिस की वर्दी सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। 


बैंक में हुई थी मुलाकात 
बताया जा रहा है कि कुम्हार पाड़ा के रहने वाले एक गरीब परिवार इस व्यक्ति के झांसे में आ गया और अपनी बेटी की शादी कराने को राजी हो गया। लड़की की मां 6 महीने पहले बैंक से लोन लेने गई हुई थी। उसी दौरान वह व्यक्ति मिला और अपना नाम संजय कसेरा बताया। उसने लोन पास करवाने की बात कही औऱ लोन पास भी हो गया। इसके बाद वह लगातार महिला को फोन करता रहा। कुछ दिनों में उस व्यक्ति का महिला के घर भी आना जाना होने लगा। वह जब भी महिला के घर जाता था तो पुलिस की वर्दी पहने होता था। गरीबी के कारण परिवार इस व्यक्ति से अपनी बेटी की शादी करने को तैयार हो गया। 

 

धर्म छिपाकर कर रहा था शादी 
सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि धर्म छिपाकर या व्यक्ति हिंदू लड़की से शादी कर रहा था। पहले भी जेल जा चुका है। लड़की नाबालिग है इस कारण घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है। लड़की के गांव के मामा ने बताया कि शादी का पूरा खर्चा भी वही उठा रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी धनबाद के वासेपुर का रहने वाला है। आरोपी का असली नाम असलम है। वह उसके मां-पिता को शादी के लिए राजी करने लगा। उसने़ धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसका अपहरण कर लेगा। कभी खुद को बैंक मैनेजर बताने वाला अधेड़ कभी-कभी पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में भी आता था। बताया जा रहा है कि जान से मारने की धमकी देकर असलम ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। मां-पिता को उसने धमकी देकर शादी के लिए तैयार कर लिया।  बुधवार रात वह बरात लेकर आया। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वह पहले भी एक आदिवासी युवती को झांसे में लेकर शादी कर चुका है। बजरंग दल के जिला प्रमुख अजीत पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी खौफ में था। उन लोगों ने जब हिम्मत दी, तब वह पुलिस को सूचना देने के लिए तैयार हुए।