logo

हजारीबाग : सिलवार पंचायत में महिला मुखिया लेकिन काम कर रहे पति, उपमुखिया ने DC से की शिकायत

WhatsApp_Image_2025-09-11_at_6_12_58_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के सदर प्रखंड की सिलवार पंचायत में मुखिया पद के दुरुपयोग का गंभीर मामला उजागर हुआ है। उपमुखिया सिंकू कुमारी ने इस संबंध में DC को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्र में बताया है कि वर्तमान मुखिया रूकमणी देवी ने अपना पूरा कार्यभार और पदभार अपने पति उमेश प्रसाद को सौंप दिया है और सभी विकास कार्यों में मनमानी करवा रही हैं।
सिंकू कुमारी के अनुसार, 15वें वित्त आयोग के विकास कार्यों, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के दस्तावेजों पर मुखिया का हस्ताक्षर एवं मुहर मुखियापति उमेश प्रसाद स्वयं करता है। झारखंड निर्वाचन आयोग द्वारा महिलाओं को पंचायत में प्रतिनिधित्व का अधिकार दिया गया है, लेकिन इसका दुरुपयोग मुखियापति द्वारा किया जा रहा है। वे पंचायत से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने ही आवास पर रखे हुए हैं। इसके अलावा, मुखियापति उमेश प्रसाद प्रखंड के सभागार और पंचायत भवन में होने वाले ग्राम सभा सहित अन्य कार्यक्रमों में भी रूकमणी देवी की ओर से अपने हस्ताक्षर और मुहर का प्रयोग करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इन सभी आरोपों के समर्थन में उपमुखिया सिंकू कुमारी ने DC को फोटो, वीडियो और एक पेनड्राइव में सबूत भी सौंपे हैं। उन्होंने DC से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 



 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest updates news latest jharkhand News jharkhand News Updates latest hazaribagh news hazaribagh news updates hazaribagh news Updates latest hazaribagH n