logo

सरायकेला : CBI ने पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

sdhsrths.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला पोस्ट ऑफिस के पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को सीबीआई ने 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी रंजन दास से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद पर योगदान स्वीकार करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और आज उन्हें सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

रंजन दास ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका चयन GDS पद पर हुआ है, लेकिन योगदान स्वीकार करने के लिए 20 हजार रुपये की घूस मांगी जा रही है। यह रकम पोस्टल असिस्टेंट ने पोस्टल इंस्पेक्टर को देने के लिए मांगी थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सीबीआई डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। योजना के तहत टीम ने दोनों अधिकारियों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी भी ली, हालांकि तलाशी के दौरान कोई महत्वपूर्ण वस्तु नहीं मिली। सीबीआई ने लोगों से अपील की है कि यदि केंद्र सरकार के कार्यालयों या केंद्रीय उपक्रमों के कर्मचारी रिश्वत मांगते हैं, तो वे 9470590422 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Latest Saraikela News Saraikela News updates latest Saraikela news Saraikela News Updates latest jharkhand news Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand Upd