डेस्क:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज 4 जुलाई को जारी होने की संभावना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 4 जुलाई 2022 यानि आज और कक्षा 12 के परिणाम 10 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (CBSE Official Website) cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट चेक (Online Marksheet) करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, 'CBSE Result 2022 10th term 2' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: सीबीएसई 10वीं टर्म 2 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: इसे चेक और डाउनलोड करें।
स्टेप 7: छात्र, डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

सीबीएसई ने लॉन्च किया है परीक्षा संगम
सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 को नए परीक्षा टैब- परीक्षा संगम Parikshasangam.cbse.gov.in पर भी प्राप्त कर सकते हैं। नया परीक्षा संगम टैब मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in पर पहले से मौजूद टैब्स के अलावा नया है।
