logo

रांची के सेल सिटी से बुजुर्ग लापता, सुबह टहलने निकले छबिकांत यादव का अब तक नहीं चला पता

chhabi.jpg

रांची
राजधानी रांची के न्यू पुंदाग इलाके में स्थित सेल सिटी परिसर से सोमवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान छबिकांत यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने सफेद धोती और गंजी पहन रखी थी।
बुजुर्ग के अचानक लापता होने के बाद परिवार में चिंता और डर का माहौल है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रहे हैं।


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी है। इसी बीच सुबह टहलते हुए छबिकांत यादव की एक तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश तेज कर रही है।
पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को छबिकांत यादव के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या उनके परिवार को सूचित करें।

Tags - Ranchi Missing Person Case Elderly Man Search Police Investigation Begins CCTV Footage Evidence Family Appeal Help