logo

पेरिस ओलंपिक : पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीत कर स्वदेश लौटने की खुशी में जामताड़ा में उत्सव 

jam10.jpg

जामताड़ा
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम  के कांस्य पदक जीत कर स्वदेश लौटने की खुशी में हॉकी जामताड़ा ने विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम में नगर स्थित चंचला मंदिर चौक के प्रांगण में हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा तथा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ों हॉकी तथा कुश्ती खिलाड़ी तथा खेल प्रेमियों ने तिरंगा झंडे के साथ भारत माता की जय का नारा लगाते हुए भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर डी.डी.भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम भारतीय लोगों के लिए गर्व का विषय है कि हॉकी खेल पुनः अपने मुकाम पर पहुंच रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप रूप से हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ.भास्कर चांद,  हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, सूरज कु. पासवान,  डॉ हृदयानंद,  इम्तियाज अंसारी, अर्जुन बेसरा, विजय हंसदा और सीएम एक्सेल स्कूल जे.वी.सी के दर्जनों खिलाड़ी भी उपस्थित थे। 


 

Tags - Paris OlympicsSports NewsJharkhand News