logo

चाईबासा में नक्सलियों का मंसूबा फेल, 7 किलो का IED मिला; जवानों को निशाना बनाने की थी साजिश

गा्2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सर्च ऑपरेशन के दौरान गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगला क्षेत्र से पुलिस ने 7 केजी का आईडी बम बरामद किया है। गौरतलब है कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसे लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अक्टूबर से चल रहा अभियान

सर्च अभियान के दौरान 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया गया एक आईडी बरामद किया गया। इसके बाद उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से आईडी को नष्ट किया गया है।