logo

झारखंड कैबिनेट : 125 यूनिट तक फ्री बिजली, 15 मी. तक ऊंची इमारतों को किया जाएगा रेगुलराइज

a919.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। कुल 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आज की बैठक में झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने अब 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का फैसला किया है। भवन निर्माण विभाग की तरफ से झारखंडियों को बेहतरीन तोहफा दिया गया है। 15 मी. तक ऊंची इमारतों को रेगुलराइज किया जाएगा। इसमें निजी और कर्मशियल दोनों ही तरह के वाहन शामिल होंगे। गौरतलब है कि बिना नक्शे के बने इन मकानों को रेगुलराइज किया जाएगा। 

  • गिरिडीह के बगोदर सरिया अनुमंडल न्यायालय के लिए तीन न्यायिक पद की मंजूरी 
  • चाईबासा न्याय मंडल में चक्रधरपुर न्यायालय में 6 पदों पर मंजूरी
  • नए झारखंड भवन के लिए 24 पदों की मंजूरी 
  • झारखंड बिल्डिंग बायलॉज 2016 में संशोधन
  •  बीआईटी मेसरा के साथ साल 2017 में हुए करार की अवधि में विस्तार
  • झारखंड राज्य पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन
  • बजट सत्र आहूत करने के प्रस्ताव में घटनोतर स्वीकृति 
  • देवघर पुलिस लाइन में 6 बैरक के लिए 42 करोड़ की मंजूरी 
  • झारखंड न्यायिक सेवा के कर्मियों को भत्ते को मंजूरी 
  • 40 करोड़ सहिया को मिलेगा टैब, 114 करोड़ होंगे खर्च

  • पलामू राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 131 पदो को मजूरी
  • मझिआंव नगर पर्षद के  सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 75 लाख की मंजूरी
  • झारखंड वलरेबल विटनेस को प्रोटेक्शन देने के प्रस्ताव को मंजूरी
  • मिशन सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ी सेविका और पर्वेक्षिका  को स्मार्ट देने के लिए दर में संशोधन
  • पीडीएस दुकान 4 जी पॉस मशीन देगी सरकार 63 करोड़ होगा खरीद में खर्च,28 करोड़ होगा रख रखाव में वार्षिक खर्च,27 हजार पीडीएस दुकानों के लिए होगी खरीद
  • गिरिडीह और जमशेदपुर में नई डेयरी प्लांट और होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट के लिए 320 करोड़ होगा खर्च

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86