logo

Jahrkhand Weather : आज और कल बारिश के आसार, राज्य में यलो अलर्ट.. फिर बढ़ेगी ठंड

WEAT.jpg

रांचीः
राजधानी रांची में आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए है। धूप की लुका छिपी का खेल जारी है। बादल होने की वजह से ठंड भी थोड़ी कम महसूस की जा रही है। पश्चिमी राजस्थान में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बुधवार की शाम से झारखंड में देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी को यलो अलर्ट जारी किया है।


आज जिलों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज के अलावा मध्यम रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ तथा दक्षिणी भाग यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है। 11 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।  साथ ही सुबह में कोहरा या धुंध भी रहेगा। 


बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम केंद्र द्वारा बताया है कि मौसम में बदलाव होने के कारण तापमान में कमी आ गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। दिसंबर माह से कभी ठंड, तो कभी बरिश और कभी गर्मी का एहसास ने लोगों को परेशान किया है। इससे वायरल बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।  रांची समेत आसपास के इलाकों का 10 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21-25 और न्यूनतम आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


देर रात बूंदाबांदी
रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार की देर रात बूंदाबांदी भी हुई। यहां बारिश रात करीब डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई। यहां गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा हैं। जिसका असर 16 फरवरी को राज्य में पड़ेगा।