logo

Weather Update : करवट लेने को तैयार मौसम! कल से छाएंगे बादल, 18 और 19 फरवरी को इन जिलों में होगी बारिश

maus1.jpg

रांचीः
झारखंड राज्य का मौसम कब करवट ले ले यह कहना मुश्किल है, फिलहाल मौसम साफ है। आज सुबह से ही राजधानी रांची का मौसम साफ है और धूप खिली है। दिन में ठंड से भी थोड़ी राहत है, लेकिन रात होते ही ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो जाती है।  16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है। 


16 फऱवरी से मौसम में बदलाव
मौसम केंद्र रांची के अनुसार 15 फरवरी की शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 16 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। यह सिलसिला 1 सप्ताह तक चलेगा मौसम केंद्र ने 19 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 20 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में ठंड का प्रकोप अब भी जारी है। पिछले 4 दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। 

बारिश और छाये बादल से न्यूनतम तापमान चढ़ा
10 फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था। यह गिर कर रविवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। वहीं, 16 फरवरी से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। इस दौरान आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। यह सिलसिला आगामी 18 फरवरी तक रहेगा। हालांकि, 18 फरवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाये रहेंगे।