logo

चंद्रचुड़ प्रसाद सिंह बने मिथिलेश ठाकुर के विशेष कार्य पदाधिकारी

chandchur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चंद्रचुड़ प्रसाद सिंह को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। इससे पहले वो ग्रामीण कार्य विभाग गढ़वा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवा वापस लेते हुए मंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है।  चंद्रचुड़ प्रसाद  योग्य एवं कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी बेहतर कार्य शैली को देखते हुए उन्हें ओएसडी बनाया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


अधिसूचना जारी
जल संसाधान विभाग की अधिसूचना संख्या 3595 दिनांक 28/06/2023 द्वारा विभाग में सेवा प्राप्त चंद्रचुड़ प्रसाद सिंह प्रभारी सहायक अभियंता को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (मुख्यालय) के रिक्त पर पर पदस्थापित करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर का विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसका आदेश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड से निर्गत कर दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N