logo

चंद्रशेखर शुक्ला को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव बने

chcong.jpg

रांची 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर शुक्ला को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ ही वे पलामू प्रमंडल के इकलौते नेता हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिला है। प्रदेश महासचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया और कई लोगों ने इसे पलामू क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर शुक्ला ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले की तरह ही आम जनमानस, विशेषकर पलामू के लोगों की सेवा में लगातार जुटे रहेंगे। 


मृदुभाषी शैली और सेवा भाव के कारण जाने जाते हैं 
चंद्रशेखर शुक्ला अपनी मृदुभाषी शैली और सेवा भाव के कारण लंबे समय से आम जनता, राजनीतिक हलकों और पत्रकारों के बीच में लोकप्रिय रहे हैं। उनके दोबारा महासचिव बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुई है। शुक्ला की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखर शुक्ला के अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में मिल सकता है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने युवाओं को जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। महासचिव बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियों में प्रदेश स्तर पर समन्वय और संगठन की गतिविधियों को गति देना शामिल होगा। पार्टी के भीतर उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और सक्रिय नेता के रूप में देखा जाता है। 


इन्होंने दी बधाई 
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका अनुभव और जनसंपर्क पार्टी के लिए बड़ा लाभ साबित होगा। चंद्रशेखर शुक्ला की यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। बधाई देने वालों मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी, प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, दीपक लाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्यामणारायण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैसर जावेद, पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, विश्राम दुबे, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, ओमप्रकाश अमन, विनोद पाठक, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, जीशान खान, शमीम अहमद राइन, मुन्ना खान, विकाश सिंह, तारकेश्वर पासवान, निरंजन यादव, अनुराग तिवारी, ऋतिक तिवारी, सागर दास, कृष्णा सिंह, अवध बिहारी सिंह, सहित बहुतों ने बधाई दी।

Tags - Chandrashekhar Shukla Responsibility General Secretary State Congress Committee Jharkhand ranchi