logo

जमशेदपुर : जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ये सड़कें कल रहेंगी बंद

रथ_यात्रा_जमशेदपुर.jpg

द फॉलोअप डेस्क

श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा-2025 का 27 जून को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण, महिलाएं एवं बच्चे भाग लेंगे। रथ यात्रा के मद्देनजर शहर में सुगम और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 27 जून को गमनागमन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं।

1. भोल्टास से रिगल गोलचक्कर तक मार्ग बंद
भोल्टास से छगललाल होते हुए रिगल गोलचक्कर तक आने-जाने वाले दोनों मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे। भोल्टास की ओर से साकची की ओर जाने वाले वाहन खरखई, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धधकिडीह हरिजन बस्ती, धधकिडीह टी.ओ.पी., लोयला स्कूल होते हुए लोयला लाईट सिग्नल से जुबली पार्क के रास्ते साकची की ओर जाएंगे।
2. साकची से जुगसलाई की ओर वाहनों का मार्ग परिवर्तन
साकची से जुगसलाई जाने वाले वाहन रिगल गोलचक्कर, तुलसी भवन, मैला टंकी, खरखई, भोल्टास होते हुए जुगसलाई की ओर बढ़ेंगे।

3. गोलमुरी और मानगो से आने वाले मार्ग परिवर्तित
गोलमुरी से साकची / बिष्टुपुर आने वाले वाहन जे.एन.ए.सी. चौक, नया रोड, करीम सिटी कॉलेज गोलचक्कर से होकर बिष्टुपुर की ओर जाएंगे। मानगो से बिष्टुपुर और जुगसलाई जाने वाले वाहन मेरीन ड्राइव से होते हुए आगे बढ़ेंगे।

4. मानगो क्षेत्र में डायवर्जन
बड़ी हनुमान मंदिर से मानगो चौक होते हुए जब रथ यात्रा डिमना चौक की ओर बढ़ेगी, तो साकची से आने वाली वाहनों को मानगो चौक से मानगो थाना होकर पारडीह चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डिमना चौक से ट्रांसपोर्ट नगर, राजस्थान भवन की ओर यात्रा के दौरान डिमना चौक की ओर आने वाली गाड़ियों को रोककर पारडीह चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
5. सुंदरनगर से साकची / बिष्टुपुर आने वाले वाहन
ये वाहन करणडीह चौक, धाधीडीह जेल, पानी टंकी, मजार, केंद्रीय विद्यालय, चाईबासा बस स्टैंड होकर रेलवे स्टेशन की ओर जाएंगे। दोपहिया वाहन मंदिर के बगल वाली गली से होकर इसी मार्ग का अनुसरण करेंगे।

6. नो एंट्री समय में आंशिक संशोधन
27 जून को नो एंट्री का समय आंशिक रूप से संशोधित कर संध्या 14:00 बजे से रात 23:00 बजे तक किया गया है। रथ यात्रा के समापन उपरांत पूर्ववत नो एंट्री समय सारणी लागू रहेगी।

7. एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग
सभी इंस्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रथ यात्रा के दौरान एम्बुलेंस वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करेंगे। साकची, बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई, परसुडीह थाना एवं सभी संबंधित यातायात थाना प्रभारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।



 

Tags - Jagannath rath yatra Jamshedpur Jamshedpur Jagannath rath yatra latest jamshedpur traffic Route news Tomorrow traffic news route jamshedpur latest Jagannath rath yatra jamshedpur latest jamshedpur news jamshedpur traffic News latest jharkhand News