logo

गिरिडीह : जमुआ में दुबे नर्सिंग होम में बवाल, मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट, कई लोग घायल

asdb37q5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमुआ थाना क्षेत्र के दुबे नर्सिंग होम में रविवार को इलाज के दौरान हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। मरीज के परिजनों और नर्सिंग होम कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में मोहम्मद अफजल, हारून रसीद, बेलाल, मेराज, सरताज समेत कई लोग शामिल हैं, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का आरोप है कि नर्सिंग होम के मालिक राजेश दुबे और उनके बाउंसरों ने लाइन में लगने को लेकर कहासुनी के बाद जबरन मारपीट की। सभी लोग जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं, नर्सिंग होम संचालक राजेश दुबे ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि एक बड़े समूह में लोग उनके अस्पताल पहुंचे और उनसे रंगदारी की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से इंकार किया तो उन लोगों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे धनबाद रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल जमुआ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News latest Giridih News Giridih Updates Giridih News in Hindi latest jharkhand news Giridih Breaking News breaking news Giridih