logo

ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व कार्यपालक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया 

5550099.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
 ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो), रांची ने जल संसाधन विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता और वर्तमान में रिटायर अवधेश कुमार सिन्हा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का अनुसंधान पूरा कर लिया है। अनुसंधान में दोषी पाये जाने के बाद ACB ने उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है। कोर्ट में दाखिल ACB की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अवधेश सिन्हा के खिलाफ ACB थाना, रांची में एक अक्तूबर 2013 को मुकदमा दर्ज किय गया था। मुकदमे में उन पर पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि वह पूर्व में लघु सिंचाई विभाग, बरही प्रमंडल में पोस्टेड थे।  अपने अनुसंधान के दौरान ACB ने अवधेश सिन्हा की सेवा अवधि सात फरवरी 1997 से लेकर 30 सितंबर 2011 के बीच विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आय और व्यय की पड़ताल की थी। इस दौरान पाया था कि उन्होंने इस अंतराल में कुल वैध आय 1,12,51,148 रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। दूसरी ओर इसी अवधि के दौरान उन्होंने कुल व्यय 1, 77, 19, 711 रुपये बताया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N