logo

चतरा में पांचवीं की छात्रा के साथ बेरहमी से पिटाई, प्रधानाध्यापक पर आरोप

मपदू1.jpg

द फॉलोअप, चतरा
चतरा सदर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुम्बी में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार पर लगा है। पिटाई के बाद छात्रा के हाथ और पैर में चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद छात्रा की मां ने सदर थाना में प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर बच्ची को प्रताड़ित करते थे और इस बार मारपीट की गई। मां ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


प्रधानाध्यापक ने आरोपों को बताया गलत
वहीं प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि छात्रा सहेली के साथ झगड़ा कर रही थी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी, जिसे रोकने के लिए उसे समझाया गया था। उन्होंने पिटाई के आरोप को पूरी तरह गलत बताया है।


प्रशासन ने शुरू की जांच
अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


 

Tags - Chatra SchoolNews Jharkhand StudentCase Education