logo

ट्यूशन से लौटते समय 13 वर्षीय इंद्रजीत लापता, 8 अप्रैल से नहीं मिला कोई सुराग

ट्यूशन से लौटते समय 13 वर्षीय इंद्रजीत लापता, 8 अप्रैल से नहीं मिला कोई सुराग

चतराः 
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। ट्यूशन से घर लौट रहे इंद्रजीत कुमार के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से अनहोनी की आशंका गहराने लगी है। जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार बीते 8 अप्रैल को जजलों बाजार स्थित ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटा। इसके बाद से ही वह लापता है और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।


परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी पता किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः इंद्रजीत के पिता संजय कुमार ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है।


पुलिस जांच में जुटी, तलाश जारी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, परिजन बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

Tags - Chatra Jharkhand Missing Child Hunterganj Police Investigation