logo

चतरा में तीसरी कक्षा की छात्रा गर्भवती, प्रिंसिपल हिरासत में; प्रशासन के उड़े होश

ोोेग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। हॉस्टल की सुरक्षा और प्रशासन पर बड़े सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा बुधवार शाम हॉस्टल से भागकर अपने घर पहुंची। बच्ची की शारीरिक स्थिति देख परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। 


प्रिसिंपल हिरासत में
इस खबर ने जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। आनन-फानन में एसडीओ, सीडब्ल्यूसी टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंची है। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य शंकर प्रसाद सिन्हा को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाली मासूम के साथ यह कुकृत्य किसने और कैसे किया?

मेडिकल जांच की जा रही बच्ची की

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

Tags - Chatra Jharkhand School Investigation Police Child Protection Education Breaking News