logo

झारखंड : दूरदर्शन में न्यूज़ एडिटर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार 

WhatsApp_Image_2022-07-24_at_10_00_38_AM.jpeg

रांची :
रांची(Ranchi) के जगन्नाथपुर इलाके से दूरदर्शन(Doordarshan) में नौकरी दिलवाने के लिए ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे ठग को हटिया से गिरफ्तार किया है जो खुद को दूरदर्शन का बड़ा अधिकारी बताकर युवाओं को नौकरी(Job) देने के नाम पर ठगी करता था। पकड़े गए आरोपी सचिन दास(Sachin das) से पुलिस पूछताछ कर रही है।

खुद को बताया दूरदर्शन का प्रोग्रामिंग हेड, 35 लाख की ठगे 
पकड़ा गया आरोपी खुद को दूरदर्शन का प्रोग्रामिंग हेड बताकर बेरोजगारों को अपने झांसे में लेता था। वह नौकरी दिलवाने के नाम पर अब तक करीब 35 लाख रुपए की ठगी कर चुका था। आरोपी सचिन दास के पास से पुलिस ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के अलावा कई अन्य कागजात भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सचिन हटिया के ओबरिया रोड का रहने वाला है।जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हटिया के ओबरिया रोड के रहने वाले संजीत कुमार की पुत्री की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने उनसे 23 लाख से अधिक की ठगी की है। 

आरोपी के घर से डिजिटल लाकर और नकली नोट बरामद  
पुलिस को छानबीन में आरोपी के घर से डिजिटल लॉकर और उसमे रखे नकली नोट मिले है। पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी ने डिजिटल लॉकर लॉक होने की बात कहकर भी लोगों से ठगी की है। पुलिस के मुताबिक शातिर ठग ने दूरदर्शन में नौकरी लगाने के नाम पर हटिया इलाके के दो और लोगों से दस लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी ने तुपुदाना के बसारगढ़ निवासी आकाश हेम्ब्रोम से पांच लाख, राजू साह से 5.20 लाख रुपये लिए हैं। अब तक हुई पूछताछ में आरोपी ने ये बाते बताई हैं।