logo

JSSC-CGL परीक्षा का पैटर्न, अंक विभाजन और चयन प्रक्रिया से लेकर सारी जानकारी यहां देखें

jssc17.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जेएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 2023 का आयोजन दिनांक 28. 01.2024 (रविवार) और दिनांक 04.02.2024 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। 

चयन प्रक्रिया
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों के माध्यम से की जाएगी। पहला चरण लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3) की होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

पेपर 1 परीक्षा पैटर्न

• पेपर 1 में एक भाषा का पेपर शामिल है- हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा।

• प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं।

• प्रश्न अनसीन पैसेज और ग्रामर पर आधारित हैं।

• पेपर 1 परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।

• उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए 30% अंक लाना जरूरी होगा


पेपर 2 परीक्षा पैटर्न

• जेएसएससी सीजीएल पेपर 2 में क्षेत्रीय या चयनित भाषा का पेपर शामिल होता है।

• प्रश्न 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं।

• प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है और प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1 अंक काटा जाता है।

• प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सेट किए जाएंगे।

पेपर 3 परीक्षा पैटर्न

• पेपर 3 में सामान्य ज्ञान शामिल है।

• सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं।

• प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।

• प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए नकारात्मक अंकन होगा, 1 अंक काटा जाएगा।

• प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सेट किए जाएंगे।

JSSC CGL 2023 का एग्जाम (OMR) पर आधारित होगा। यह परीक्षा तीन फेस में कराई जाएगी। पेपर को 2 घंटे में पूरा करना होगा। पहले पेपर में कुल 120 सवाल होंगे, जिसके लिए 360 अंक निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरे पेपर में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए 300 अंक मिलेगा। पेपर तीन में 150 सवाल होंगे, जिसके लिए 450 नंबर दिया जाएगा. बता दें कि कुल सवालों की संख्या 370 होगी। कुल मिलाकर 1100 अंक मिलेंगे. तीन पेपर को पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को पूरे 6 घंटे का समय दिया जाएगा।