logo

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त लॉफ्टर चैनल के कैरेक्टर हैं- सुप्रियो भट्टाचार्य

RANCHI8877.jpg

रांची 

जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज पीसी कर हरियाण में विधानसभा चुनाव की तिथियों को बदले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। सुप्रियो ने कहा कि मुझे इस बात की आशंका पहले से थी। कहा कि तिथि को बदलने के लिए हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी आयोग को पत्र लिखा था। बता दें कि हरियाणा में जहां पहले एक अक्टूबर को चुनाव होना था, वहीं अब मतदान पांच अक्टूबर को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। इस पर सुप्रियो ने आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त लॉफ्टर चैनल के कैरेक्टर हैं, अपने तर्कों के कारण। उन्होंने कहा थी कि लेवल प्लेइंग ग्राउंड देंगे। कहा कि हरियाणा में चुनाव की तिथियों को बीजेपी के इशारे पर तय किया गया था, जिसे अब बदलना पड़ा। 


सुप्रियो ने कहा कि हरियाणा में चुनाव की तिथियों का निर्धारण और फिर इसे बदला जाना चुनाव आयोग की निष्पक्षता और गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। कहा चुनाव आयोग बीजेपी के डिक्टेशन के अनुसार चलता है। उन्होंन कहा कि आयोग का यही रवैया तीनों चुनावों के समय दिखाई देता है। चाहे वो लोकसभा का चुनाव हो। राज्यसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो। कहा कि झारखंड के बीजेपी चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि सितंबर के बाद आचार संहिता लागू हो जायेगी। 


जेएमएम नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अपनी गलत मंशा से चुनाव को प्रभावित और क्रप्ट करना चाहती है। कहा कि ये एक गंभीर समस्या है। मुझे आशंका थी कि ये होगा क्योंकि चुनाव आयोग की नस नस पकड़ में आ चुकी है। कहा लोकसभा चुनाव के पहले इस राज्य का दौरा तक चुनाव आयुक्त नहीं किया। भीषण गर्मी में चार चरण में लोकसभा चुनाव कराया गया। इसके बाद माफी मांगी गयी। कहा कि एडीआर की रिपोर्ट है कि पोल वोट से अधिक काउंट वोट है। जांच कराने के लिए कहा गया। लेकिन इस पर भी चुप्पी साध ली गयी। 

 

Tags - Chief Election Commissioner character Laughter Channel Supriyo Bhattacharya