logo

सीएम हेमंत ने गिनाईं उपलब्धियां, स्थापना दिवस पर बोले- झारखंड में बदल रहे आदिवासियों के दिन

मगसह.jpg

द फॉलोअप डेस्क ;

झारखंड स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 25,965 लाख रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके साथ ही 1714 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच से कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारखंड पहुंच कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया है। इस राज्य की पहचान पिछड़े राज्य के नंबर पर नम्बर 1 में आता है। इस राज्य में आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते है, अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते है और यही लोग सबसे पिछड़े है। 


धीरे-धीरे विकास पथ पर आगे बढ़ रहा राज्य 
हमारे राज्य में सबसे अधिक खनिज संपदा है। देश में 42 प्रतिशत से अधिक खनिज यहां है। 50 प्रतिशत से अधिक जमीन जंगल झाड़ में है। राज्य गठन के बाद यहां थोड़ी आबादी बढ़ी नहीं तो झारखंड में बहुत कम आबादी थी। राज्य गठन के बाद पहले यहां कई उद्योग लगे हैं। जिससे धीरे-धीरे विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। झारखंड में JPSC जैसी संस्था से परीक्षा लेकर यहां के गरीब आदिवासी के बच्चें BDO, CO बने। अब जाकर राज्य के आदिवासी गरीब का उत्थान हो रहा है। यहां के लोगों का दिन बदल रहा है, लेकिन अभी भी कई बड़े काम बाकी है। उसे पूरा करना है। 


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से समस्य हो रही हल 
राज्य के ग्रामीण इलाको में जहाँ अधिकारी को कभी किसी ने देखा नहीं था उस जगह पर आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वारा के तहत अधिकारी गरीबों की समस्या का हल कर रहे है। इस योजना के तहत पहाड़ जंगल से घिरे इलाके में भी अधिकारी जाकर समस्या का ऑन स्पॉट समाधान कर रहे हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N