रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेवा विमान से आज दोपहर दिल्ली रवाना हो गये।। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह वहां राष्ट्रपति और अन्य नेताओं से मिलकर जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग करेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। कल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है इस क्रम में दिल्ली में उनकी कई बड़े नेताओं से मुलाकात की संभावना है। मुख्यमंत्री 5 मई को रांची लौटेंगे।
