
तेज बारिश के कारण बच्चे पेड़ के नीचे खड़े थे
घटना राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोली मोड़ के पास के आम बगान की है। रविवार के दोपहर के वक्त अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी चलने लगी। बारिश होने लगी। इधर, कुछ बच्चे आम चुनने के लिए बगान गए हुए थे। तेज बारिश के कारण वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी गर्जन के साथ ठनका उसी पेड़ पर गिरा। जिससे 4 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों की पहचान आयशा खातून (12), नजरुल शेख (9), तौकीर आलम (10), जाहिद शेख (9) में रूप में हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT