logo

दुखद : राजू श्रीवास्तव  के निधन पर CM हेमंत सोरेन कहा- सभी को हंसाने वाले जिंदगी की जंग लड़ते चले गए

WhatsApp_Image_2022-09-21_at_5_01_21_PM.jpeg

रांची:
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का दिल्ली के AIIMS  में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शोक जताया है।  सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। जीवन भर सभी को हंसाने वाले राजू जी जिंदगी की जंग लड़ते हुए चले गए। उनके चले जाने से हास्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। रमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।   

41 दिनों से लड़ रहे थे जंग 
बता दें कि बीते 41 दिन से वो दिल्ली एम्स में भर्ती थे।  जहां  उन्होंने आज अंतिम सांसे ली। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले थे और यूपी फिल्म बोर्ड के डायरेक्टर भी थे।


पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारंडी ने भी जताया शोक
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारंडी ने भी शोक जताया है। उन्होंने लिखा प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अंततः जिंन्दगी की जंग हार गए। मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें व परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख के इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।

 


10 अगस्त की सुबह  आय़ा था हार्ट अटैक 
कॉमेडियन को 10 अगस्त की सुबह जिम करने के दौरान हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। बता दें कि 1993 में राजू ने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। उनकी सबसे चर्चित भूमिका गजोधर की है। राजू ने 2014 में BJP जॉइन की थी।