logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि 

news103.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक, कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने परमवीर अब्दुल हमीद चौक, कांटाटोली के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद, राज्यसभा महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।.

एक अन्य खबर के मुताबिक सीएम सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की जयंती दिवस पर दुर्गा सोरेन स्मारक,  लोवाडीह, नामकोम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


 

Tags - Chief Minister Hemant Soren Paramveer Abdul Hamid  Jharkhand News News Jharkhand