logo

झारखंड : गिरिडीह के नगर भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक शुरू 

sami.jpg

गिरीडीहः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरिडीह के नगर भवन में कोडरमा और गिरिडीह जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। दोनों जिले के तमाम पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं। इस जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसी के तहत आज सीएम यह बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, गृह सचिव राजीव अरुण एक्का भी मौजूद हैं।