logo

Budget Session 2022 : महिला उत्पीड़न का कारण केवल शराब नहीं, राज्य में नहीं होगी पूर्ण शराबबंदी: हेमंत सोरेन

sharabbandi.jpg

रांची: 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र-2022 के दूसरे दिन महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महिला उत्पीड़न का मामला उठाया। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य में महिला उत्पीड़न की एक बड़ी वजह शराब भी है। विधायक ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सरकार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करेगी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब उत्पीड़न की वजह नहीं है। 

महिला उत्पीड़न की वजह केवल शराब नहीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न का कारण केवल शराब नहीं है। मख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शराबबंदी का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति मेरी भी चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़िया-दारू का रोजगार करने वाली महिलाओं को दूसरी अन्य योजनाओं से जोड़कर हमारी सरकार ने स्वरोजगार उपलब्ध करवाया है।

 

दीपिका पांडेय सिंह ने सदन में पूछा सवाल
गौरतलब है कि दीपिका पांडेय सिंह ने सदन में महिला उत्पीड़न का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामले राज्य के लिए चिंता का विषय हैं। महिला उत्पीड़न के पीछे एक बड़ी वजह शराब भी है। राज्य को पूर्ण शराबबंदी के बारे में सोचना चाहिये। नीति बनानी चाहिये। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पीड़न की वजह केवल शराब नहीं।