logo

दिल्ली में पीएम मोदी से मिलकर क्या बातचीत हुई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बता दिया

cm161.jpg

रांची 

दिल्ली से रांची पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने आज बिरसा एयरपोर्ट पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात औपचारिक मुलाकात थी। इस दौरान देश के संघीय लोकतंत्र पर बात हुई है। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम हेमंत ने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री हैं और देश चला रहे हैं। हम राज्य के मुख्यमंत्री हैं और राज्य चला रहे हैं। उन्होंने पीएम से कहा, हम आपका सम्मान करें और आप संघीय लोकतंत्र और राज्यों का सम्मान करें। 

काशी के बारे में क्या कहा

वहीं, काशी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि उन्होंने विश्वनाथ और भगवान काल भैरव से राज्य औऱ राज्यवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बता दें कि इस सप्ताह सीएम हेमंत दिल्ली और काशी की यात्रा पर थे। वे आज ही रांची लौटे हैं। यात्रा के दौरान सीएम के साथ पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी साथ थीं। 

राष्ट्रपति से भी मिले 

बता दें कि यात्रा दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन ने 15 जुलाई को देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले सीएम हेमंत ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की इन मुलाकातों को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया। जेल से निकलने के बाद राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से हेमंत सोरेन की ये पहली मुलाकात थी। 


 
 

Tags - Hemant sorenPM Modi meetingJharkhand News