द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रोजगार परिषद की बैठक करेंगे। बैठक 1 बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, जंल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। मनरेगा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावे मुख्यमंत्री सोशल ऑडिट यूनिट की स्वतंत्र इकाई के रूप में गठन और सोशल ऑडिट में मिली वित्तीय अनियमितता व कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा भी करेंगे। कुल 12 एजेंडे तैयार किए गए हैं। बता दें कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय और उसके अनुपालन की समीक्षा की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N