logo

आज मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन, 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की हो रही शुरुआत

उतकृष्ट.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत करेंगे। उदघाटन समारोह कार्यक्रम पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के उद्देश्य से हो रही है। सीएम जगन्नायपुर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव हाई स्कूल कैंपस में बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। पूरे राज्य में बने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे राज्य में कुल 4496 स्कूल खोले जाएंगे. पहले चरण में 80 स्कूल का उद्घाटन हो रहा है। सभी स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। जिन 80 सरकारी स्कूलों का आज उद्घाटन हो रहा है उस पर काम नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा एक से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। हर स्कूल में 1200 विद्यार्थियों की व्यवस्था है। एडमिशन के लिए टेस्ट देना होगा। स्कूल में अंग्रेजी बोलने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पढ़ाई अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगा। रांची के 5 स्कूल में जिला स्कूल, बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय, बरियातू स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल शामिल है। 


310 करोड़ हो चुके हैं खर्च 
शिक्षा विभाग के नवनीत उज्जवल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आधुनिक तरीके से पढ़ाई करेंगे। उन्हें स्मार्ट क्लास और डिजिटल क्लासेज जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बता दें कि पहले चरण में बोकारो, चतरा और देवघर को 3-3 उत्कृष्ट स्कूल मिलेंगे। इसके अलावा धनबाद को 03, दुमका को 04, गढ़वा को 03, गिरीडीह को 04, गोडा को 03, गुमला को 03. हजारीबाग को 04, जामताड़ा को 03, खूंटी को 03, कोडरमा को 03, लातेहार को 04, लोहरदगा को 03. पाकुड़ को 03, पलामू को 03, पश्चिमी सिंहभूम को 04, सिंहभूम को 03 और रामगढ़ को 03 उत्कृष्ट स्कूल मिलेंगे. इसी तरह रांची को 05 साहिबगंज को 04, सरायकेला खरसावां को 3 और सिमडेगा को 03 स्कूल मिलने वाले हैं। बता दें कि  दिल्ली की तर्ज पर इन सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने का काम किया जा रहा है। अब तक इस पर 310 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT