logo

खेलते हुए तालाब में गिरा 3 साल का अनीस, डूबने से गई जान; गांव में मातम

खेलते हुए तालाब में गिरा 3 साल का अनीस, डूबने से गई जान; गांव में मातम

जामताड़ा:

Jharkhand News: जामताड़ा (Jamtara) में तालाब में डूबने (Drown in Pond) से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। मामला करमाटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत बरियापुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 साल का अनीस अंसारी गुरुवार दोपहर को खेलते हुए गांव में तालाब किनारे चला गया था। खेलने के क्रम में उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। जब काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा को परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनो ने बच्चों को तालाब में देखा। आनन-फानन में अनीस को पानी से निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक है।  

Tags - JharkhandChild Drown to Death in JamtaraJamtara NewsJharkhand News Update