logo

लोहरदगा के विद्यालय में दर्दनाक हादसा, 5 वर्षीय छात्र की मौत; ट्यूशन जाते समय छज्जे की चपेट में आया मासूम

DEATH_CHILD.jpg

लोहरदगा/रांची
 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत झीको चट्टी स्थित संत लॉरेंस विद्यालय में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। छात्रावास में रहने वाला पांच वर्षीय सूर्यन उरांव, जो नर्सरी का छात्र था, ट्यूशन जाने के दौरान छज्जे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि सूर्यन उरांव के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने अपने बेटे को छात्रावास में रखा था।
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest