logo

चिराग पासवान पहुंचे रांची, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल 

CHIRAGGGG.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान रांची पहुंच चुके है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में झारखंड विधान सभा चुनाव में पार्टी की भूमिकाओं पर चर्चा होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नए कार्यकाल के लिए चिराग पासवान के नाम पर एक बार फिर मुहर लग गयी है। 

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बिहार से हैं और जब उन्होंने जन्म लिया था तब बिहार और झारखंड एक था। उन्होंने कहा कि वह झारखंड के विकास के लिए मजबूती से आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने विभाग के माध्यम से झारखंड की हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बैठक में SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी बात होगी। साथ ही चिराग पासवान ने उम्मीद जताई है कि इस मामले में जल्द केंद्र सरकार सकारात्मक फैसला लेगी।

Tags - लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान बैठक Lok Janshakti Party Chirag Paswan meeting