logo

चिरिया : काम न मिलने से मानसिक तनाव में थे JMM नेता मनोहर झा, घर में फंदे से लटका मिला शव

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_4_34_11_PM.jpeg

चिरिया 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय नेता और सेल के ठेकेदार मनोहर झा ने शनिवार रात अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे मानसिक तनाव और डिप्रेशन  से जूझ रहे थे। रविवार सुबह उनका शव घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। इस घटना से चिरिया और मनोहरपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी जानकारी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोहर झा पिछले करीब नौ माह से काम नहीं मिलने के कारण मानसिक तनाव में थे। बताया जाता है कि हाल के दिनों में वे अवसाद से भी गुजर रहे थे। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे और वे अकेले रह रहे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे घर के समीप रहने वाला एक युवक उनसे मिलने पहुंचा। इस दौरान उसने मनोहर झा को गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गयी। झामुमो नेता और सेल ठेकेदार थे मनोहर झा
सूचना मिलते ही चिड़िया ओपी प्रभारी वाहिद अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मनोहर झा झामुमो के सक्रिय नेता होने के साथ-साथ सेल के ठेकेदार भी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही चिरिया और मनोहरपुर क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Tags - ChiriaNews JMMLeader WestSinghbhum PoliceInvestigation JharkhandNews