द फॉलोअप, रांची
CID ने JSSC CGL की परीक्षा में हुई अनियमितता और गड़बड़ियों को लेकर 37 आरोपियों को नोटिस जारी किया है। सीआईडी ने उनसे पूछताछ भी शुरू कर दी है। मालूम हो कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। ‘झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा– 2023’ (JSSC CGL) में कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की नये सिरे से यह बड़ी कार्रवाई है। CID ने इस मामले में थाना कांड संख्या- 01/2025 दर्ज किया था। उस समय सीआईडी द्वारा जांच भी शुरू की गयी थी। लेकिन बीच में जांच की प्रक्रिया थम गयी। जबकि हाईकोर्ट ने सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीआईडी को छह माह में जांच पूरा करने का निर्देश दिया था। जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट के आदेश पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया था।
