logo

Deoghar : CID ने टेकओवर किया देवघर एयरपोर्ट विवाद मामला

CID ने टेकओवर किया देवघर एयरपोर्ट विवाद मामला

देवघर : 

देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कुंडा थाना में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच अब सीआइडी करेगी। देवघर पुलिस ने सीआईडी को केस हैंडओवर कर दिया है।  CID के आइजी असीम विक्रांत मिंज ने इस मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन किया है। केस की जांच दुमका सीआइडी टीम प्रभारी करेंगे। दरअसल यह मामला 31 अगस्त का है, जब मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे व अन्य लोग दुमका में अंकिता के घर उसके परिजनों से मिलने पहुंचे थे।


पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की गई 
इस मामले का जांच स्वतंत्र तरीके से हो इसके लिए देवघर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की थी जिसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है। इस मामले में चार्टर्ड प्लेन के पायलट, सांसद निशिकांत दुबे, कनिष्ककांत दुबे, महिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी और एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढिंगरा को आरोपी बनाया गया है। 


सीसीटीवी से की गई जांच 
आरोप में कहा गया है कि अभ देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है। इसके बावजुद पायलट और एटीसी क्लियरेंस के लिए कर्मियों पर दबाव दिया गया। सांसद निशिकांत दूबे अपने दोनों बेटों और मनोज तिवारी के साथ एटीसी रूम पहुंचे। इसके बाद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया। थोड़ी देर में क्लीयरेंस दिया गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज देखी गई।