logo

धनबाद : मूर्ती विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर चले पत्थर, कई लोग घायल

CLASHESH.jpg

धनबादः
सुदामडीह थाना क्षेत्र लोको बाजार ईदगाह मोहल्ला में काली पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी में कई लोगों के घरों की सीमेंट की सीट भी टूटी गई। इस दौरान पूरा इलाका अशांत रहा।


मौके पर पहुंचे कई लोग 
पाथरडीह, सुदामडीह, भौरा, जोरापोखर, झरिया, बैंक मोड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्ष की ओर से कार्यवाई की मांग की जा रही है। डीएसपी सिंदरी अभिषेक कुमार, झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा, बैंक मोड़ थाना प्रभारी पी के सिंह, झरिया इंस्पेक्टर पंकज झा ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मूर्ति विसर्जित किया गया।