logo

11वीं की नाबालिग छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, सुसाइड से पहले घर वालों को भेजा था मैसेज

fhj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में रह रही एक नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी मंडल के रूप में की गई है। 
घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों को सुबह करीब 11 बजे मोबाइल मैसेज भेजा कि वह फांसी लगाने जा रही है। मैसेज मिलते ही परिजन आनन-फानन में बरगण्डा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान पहुंचे, जहां युवती किराए पर रहती थी। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती फंदे से लटकी हुई है।
इसके बाद तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतका पिछले करीब आठ महीने से बरगण्डा स्थित उक्त मकान में किराए पर रह रही थी। वह 11वीं कक्षा की कोचिंग की तैयारी कर रही थी, जबकि उसकी पढ़ाई जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में चल रही थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih khabar giridih update