logo

सर्दी का सितम : झारखंड के सभी स्कूलों में 25 जनवरी तक 10 से 2 बजे तक लगेगी क्लास

a885.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह घना कोहरा छाया रहता है। बुधवार और गुरुवार को राजधानी रांची सहित तकरीबन सभी जिलों में धूप नहीं निकली। ऐसे मौसम में मॉर्निंग स्कूल जा रहे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरकार और निजी स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। ताजा आदेश के मुताबिक अब कक्षाएं सुबह 10 बजे से लगेगी और 2 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। 

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग का आदेश
गुरुवार को झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे छुट्ठी हो जाएगी। विभाग ने बताया कि क्लास पहली से 5वीं तक की क्लास दिन में 10 बजे से 2 बजे तक संचालित होगी। क्लास छठी से 12वीं तक की कक्षा सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। अभी के लिए यह आदेश 19 से 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

तय टाइमिंग से ही बच्चों को दिया जाएगा मिड-डे-मील
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बताया कि स्कूलों में मिड-डे-मील पूर्ववर्त ही जारी रहेगा। गौरतलब है कि झारखंड में ठंड में इजाफा हुआ है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जनवरी को प्रदेश के कम से कम 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से न्यूनतम तापमान और गिरेगा और ठंड में इजाफा होगा।